*एटा- पुलिस लाइन्स में पुलिस परिवार के बच्चों हेतु कैरियर काउंसलिंग मार्गदर्शन शिविर का किया आयोजन, छात्रों को उनके उचित कैरियर के चुनाव के संबंध में दी जानकारी।*
पुलिस लाइन्स एटा स्थित बहुउद्देशीय हाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डा0 इलामारन जि. के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह द्वारा वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के माध्यम से पुलिस परिवार के बच्चों हेतु कैरियर काउंसलिंग मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पढ़ाई के दौरान आने वाली चुनौतियों एवं छात्र छात्राओं के जीवन की अपार संभावना के प्रति अपने अनुभव साझा किए उन्होंने उपस्थित छात्र/छात्राओं को यह बताया कि किस विषयों का चयन करना चाहिए आदि पर चर्चा कर करियर से संबंधित बहुत सी बारीकियां साझा की।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, उसी मार्ग पर आगे बढ़ते जाएं। सकारात्मक सोच रखें, समय का सदुपयोग करें साथ ही अपनी रुचि के अनुसार कॅरियर का चुनाव करें, डिप्रेशन और तनाव से दूर रहने के लिए ध्यान और मेडिटेशन के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों को मोबाइल कम से कम उपयोग करने तथा सही तरीके से मोबाइल के उपयोग करने के बारे में बताया गया।









