WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

टपकती छत का  खोला था राज, अब छत से टूटकर मलबा मरीजों के खडे तिमारदारो पर गिरा —दो घायलBMFNEWS

एटा बिग ब्रेकिंग

 

टपकती छत का  खोला था राज, अब छत से टूटकर मलबा मरीजों के खडे तिमारदारो पर गिरा —दो घायल!

 

♦ अब भी क्या बड़े हादसे के इंतजार में मेडिकल कॉलेज प्रशासन?

 

♦ डायलिसिस यूनिट की टपकती छत गिरी, हादसे में दो लोग घायल—छत गिरने के बाद भी मरीजों का इलाज जारी!

 

♦ एटा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी स्थित डायलिसिस यूनिट में बड़ा हादसा।

 

♦ बारिश के दौरान पहले से टपक रही छत के टुकड़े अचानक भरभराकर गिरे ।

 

♦ हादसे के वक्त मरीजों के पास खड़े तीमारदार चपेट में आ गए, जिससे दो लोगों के घायल होने की सूचना है।

 

♦ गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया, लेकिन घटना के बाद डायलिसिस यूनिट में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों में दहशत का माहौल है।

 

♦ हैरानी की बात यह है कि छत का हिस्सा गिरने के बावजूद मरीजों का उपचार जारी है।

 

♦ K NEWS INDIA ने पहले ही उठाया था टपकती छत का मुद्दा!

 

♦ मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट की जर्जर और टपकती छत को लेकर  ने पहले भी खबर को प्रमुखता से दिखाया था,

 

♦ लेकिन आरोप है कि जिम्मेदारों ने समय रहते मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

 

♦ अब सवाल यह है कि क्या मेडिकल कॉलेज प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा था?

 

♦ हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज के सीएमएस सुरेश चंद्रा ने मौके का निरीक्षण किया।

 

♦ सीएमएस का कहना है कि छत की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई,

 

♦ लेकिन किसी भी प्राचार्य ने इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया।

 

♦ जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद व्यवस्थाओं पर सवाल!

 

♦ जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर लगातार गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

♦ अगर पहले से टपक रही छत की समय रहते मरम्मत करा दी जाती, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था।

 

♦ अब सबसे बड़ा सवाल—आखिर कब जागेगा मेडिकल कॉलेज प्रशासन?

क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही व्यवस्थाओं में सुधार होगा?

 

♦ मरीजों की सुरक्षा से आखिर कब तक होगा खिलवाड़?

 

♦ एटा मेडिकल कॉलेज की लापरवाही पर अब जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा

 

 

Leave a Comment