WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

काकुत्स्थ नामदेव क्षत्रिय महासभा ने कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना को किया सम्मानित, शहर को मिली नई सौगातें,रिपोर्ट राहुल गुप्ता

*काकुत्स्थ नामदेव क्षत्रिय महासभा ने कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना को किया सम्मानित, शहर को मिली नई सौगातें*

*रिपोर्ट राहुल गुप्ता BMF न्यूज नेटवर्क शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश*

 

काकुत्स्थ नामदेव क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित एक विशेष सम्मेलन में राजनीति और सामाजिक सद्भाव का अनूठा संगम देखने को मिला। इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को ‘उत्कृष्ट विधायक’ बनने पर सम्मानित किया गया। वहीं, मंत्री जी ने भी समाज को दो बड़ी सौगातें देकर शहर के विकास में नया अध्याय जोड़ दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री काकुत्स्थ महाराज और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण के साथ की गई। महासभा में उपस्थित लोगों ने अपने आराध्यों का नमन करते हुए समाज के उत्थान का संकल्प लिया।

 

काकुत्स्थ नामदेव क्षत्रिय महासभा ने सुरेश कुमार खन्ना को उनके द्वारा क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व विकास कार्यों और उनकी कार्यशैली के लिए ‘उत्कृष्ट विधायक’ बनने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके कार्यकाल में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।

 

*’काकुत्स्थ जनपद रत्न’ से सम्मानित हुए सतीश सक्सेना*

कार्यक्रम के दौरान मा० मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जी ने समाज के गौरव सतीश सक्सेना (राजा ऑटोमोबाइल) को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों और समाज सेवा में उनके योगदान के लिए *’काकुत्स्थ जनपद रत्न’* से सम्मानित किया।

 

*शहर को मिली दो महत्वपूर्ण सौगातें*

सम्मान से अभिभूत मा० कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जी ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए घोषणा की कि अब शाहजहाँपुर में समाज के लिए एक नए सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष व नगर निगम पार्षद लालू पुजारी द्वारा निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा था कि *’लाल इमली चौराहे’* का नाम बदल कर *’काकुत्स्थ चौराहा’* रखा जाये जोकि बोर्ड मीटिंग में सर्वसम्मति से स्वीकृत हुई।

जिसपर मा० मंत्री जी लालू पुजारी की सरहना करते हुए शहर के ‘लाल इमली चौराहे’ का नाम बदलकर *’काकुत्स्थ चौराहा’* करने की घोषणा की।

इस घोषणा के बाद से समाज के लोगों में भारी उत्साह है।

 

काकुत्स्थ नामदेव क्षत्रिय महासभा के प्रदेश स्तर के पदाधिकारिओ नें सिलाई कढ़ाई बोर्ड बनने के लिए एक ज्ञापन दिया।

इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिको व प्रदेश स्तर आये हुए व जिला स्तर के पदाधिकारिओ को सम्मानित किया गया।

 

इस आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाने में काकुत्स्थ नामदेव क्षत्रिय महासभा की पूरी टीम की भूमिका सराहनीय रही। उनकी कड़ी मेहनत और कुशल प्रबंधन के चलते ही महासभा को ये महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ प्राप्त हुई हैं।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष