WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

माटीकला टूल किट वितरण एवं शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु चयन साक्षात्कार 10 जुलाई को, रिपोर्ट गीतनिशा

*माटीकला टूल किट वितरण एवं शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु चयन साक्षात्कार 10 जुलाई को*

 

*एटा, 08 जुलाई 2026(सू0वि0)।* जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक सिंह ने अवगत कराया है कि माटीकला टूल किट (विद्युत चालित चाक एवं पगमिल मशीन) वितरण तथा माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों के चयन हेतु चयन समिति की बैठक दिनांक 10 जुलाई 2026 को प्रातः 10:30 बजे विकास भवन सभाकक्ष, एटा में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिन उद्यमियों/अभ्यर्थियों ने उक्त योजनाओं के अंतर्गत जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, एटा में आवेदन किया है, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों सहित चयन साक्षात्कार में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने सभी पात्र आवेदकों से समय से उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने की अपील की है, जिससे योजना का लाभ पात्र अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Comment