WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

14 जुलाई को जिला सेवायोजन कार्यालय में लगेगा रोजगार मेला, रिपोर्ट अंशुल शर्मा

*14 जुलाई को जिला सेवायोजन कार्यालय में लगेगा रोजगार मेला*

—————————————–

*प्रतिष्ठित कंपनियां करेंगी विभिन्न पदों पर चयन, युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर*

 

*एटा, 08 जुलाई 2026(सू0वि0)।* शासन के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय, जिला पंचायत परिसर, एटा में दिनांक 14 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित निजी कंपनियां विभिन्न पदों पर पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर योग्य अभ्यर्थियों का आकर्षक वेतनमान पर चयन करेंगी।

जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में प्रतिभाग करने से पूर्व रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) तथा नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है। अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता, आयु एवं वर्ग के अनुरूप पोर्टल पर प्रदर्शित कंपनियों में ऑनलाइन आवेदन भी अवश्य कर दें।

उन्होंने जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की है कि वे अपने समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्रों, आधार कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट आकार के फोटो तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर रोजगार मेले में उपस्थित होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं।

Leave a Comment