WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, 36 शिक्षकों को मिले स्वास्थ्य कार्ड, रिपोर्ट डॉ अभिषेक तोमर

*एटा में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, 36 शिक्षकों को मिले स्वास्थ्य कार्ड*

 

 

 

एटा। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ बुधवार को जनपद एटा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), हरचंदपुर कला में सजीव प्रसारण के माध्यम से देखा गया। इस दौरान प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति, विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी, जिलाधिकारी अरविन्द सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र की उपस्थिति में जनपद के 36 शिक्षकों को प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।

कार्यक्रम में वाराणसी से आयोजित मुख्यमंत्री के मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया। इसके साथ ही परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रति विद्यार्थी ₹1,200 की धनराशि अंतरण, शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों के लिए सामाजिक सुरक्षा कवच हेतु भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के सम्मान समारोह का भी प्रसारण किया गया।

राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि विकसित भारत-2047 के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार शिक्षकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, विशेष शिक्षकों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के शिक्षकों, रसोइयों तथा उनके आश्रितों को ₹5 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कहा कि यह योजना शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी पहल है। इससे गंभीर बीमारी की स्थिति में भी आर्थिक चिंता के बिना बेहतर उपचार संभव होगा। उन्होंने सभी पात्र शिक्षकों एवं कर्मचारियों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने शिक्षकों को समाज की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों के संवर्धन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

@⁨all⁩

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष