WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अग्निवीरवायु भर्ती 02/2027 के लिए आवेदन शुरू, 26 जुलाई तक करें ऑनलाइन पंजीकरण, रिपोर्ट इस्लाम खान

*अग्निवीरवायु भर्ती 02/2027 के लिए आवेदन शुरू, 26 जुलाई तक करें ऑनलाइन पंजीकरण*

 

 

 

एटा, 08 जुलाई। भारतीय वायु सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीरवायु इनटेक 02/2027 (महिला एवं पुरुष) भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 26 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

कमान अधिकारी विंग कमांडर ए. गुणशेकर ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में भारतीय वायु सेना के अधिकृत चयन केंद्र द्वारा अधिक से अधिक युवाओं को वायु सेना से जोड़ने के उद्देश्य से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त करने तथा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए भारतीय वायु सेना के अग्निवीरवायु भर्ती पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस भर्ती के लिए 01 जुलाई 2005 से 01 जनवरी 2010 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच जन्मे अविवाहित महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं। भर्ती की प्रथम चरण की ऑनलाइन परीक्षा 22 एवं 23 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

विंग कमांडर ए. गुणशेकर ने प्रदेश के पात्र युवाओं से समय रहते आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि भारतीय वायु सेना में भर्ती होकर राष्ट्रसेवा का गौरव प्राप्त करने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी विभागों एवं संबंधित संगठनों से भी भर्ती का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक योग्य युवा इस अवसर का लाभ उठाकर भारतीय वायु सेना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

@⁨all⁩

Leave a Comment