WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

निजी रिजॉर्ट में पुलिस ने कथित देह व्यापार और मानव तस्करी से जुड़े मामले का खुलासा BMF News

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र स्थित ढेला के एक निजी रिजॉर्ट में पुलिस ने कथित देह व्यापार और मानव तस्करी से जुड़े मामले का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 52 युवकों और 10 युवतियों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, इनमें एक किशोर और एक किशोरी भी शामिल हैं।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रिजॉर्ट में बाहर से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों को बुलाकर अवैध गतिविधियां कराई जा रही हैं। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम का गठन कर छापेमारी की गई।

 

पुलिस के मुताबिक, मौके से आपत्तिजनक सामग्री, शराब की पेटियां और नकदी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पार्टी के आयोजन के दौरान कथित तौर पर महिलाओं की व्यवस्था पहले से की गई थी। पुलिस का आरोप है कि महिलाओं को नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से बुलाया गया था। मामले में मानव तस्करी और अन्य संबंधित धाराओं के साथ, नाबालिग के शामिल होने के कारण पॉक्सो अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है।

 

जांच में यह भी सामने आया है कि रिजॉर्ट की बुकिंग मेरठ के एक कारोबारी ने अपनी कंपनी से जुड़े लोगों के लिए कराई थी। पुलिस के अनुसार, महिलाओं की तस्वीरें मोबाइल फोन के माध्यम से साझा की जाती थीं और इसके बाद उन्हें अलग-अलग कमरों में भेजा जाता था। आरोपियों के मोबाइल फोन से भी कई तस्वीरें और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं।

 

पुलिस ने मामले में शामिल सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है और रिजॉर्ट प्रबंधन, आयोजकों तथा अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

 

 

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष