WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

डीएम एटा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर धोखाधड़ी का प्रयास, सतर्क रहें, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*सावधान*👇

*डीएम एटा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर धोखाधड़ी का प्रयास, सतर्क रहें*

एटा 6 जुलाई। जनसामान्य एवं समस्त विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर डीएम एटा के नाम एवं फोटो का दुरुपयोग कर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है।
सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन से अनुरोध है कि उक्त फर्जी आईडी अथवा उससे प्राप्त किसी भी संदेश, फ्रेंड रिक्वेस्ट, धनराशि की मांग अथवा अन्य किसी अनुचित अनुरोध के झांसे में न आएं। यदि ऐसी कोई गतिविधि संज्ञान में आती है, तो तत्काल निकटतम साइबर थाना/साइबर हेल्पलाइन अथवा स्थानीय पुलिस को सूचना दें।
जनपद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। सभी से अपील है कि सतर्क रहें तथा किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड से बचने हेतु केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही विश्वास करें।
जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment