WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

टीईटी-2026 का एटा में पहला दिन सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण, 7 केंद्रों पर 2,500+ परीक्षार्थी उपस्थित, शेष पालियों के लिए प्रशासन अलर्ट

टीईटी-2026 का एटा में पहला दिन सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण, 7 केंद्रों पर 2,500+ परीक्षार्थी उपस्थित, शेष पालियों के लिए प्रशासन अलर्ट

(ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी  एटा)

कड़ी सुरक्षा एवं पारदर्शी व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित टीईटी-2026 का प्रथम दिवस सकुशल संपन्न

 

जिलाधिकारी के निर्देशन में सभी 07 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा, शेष पालियों के लिए भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क

 

एटा, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 के प्रथम दिवस जनपद एटा के समस्त 07 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शासन की मंशानुरूप शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराई गई। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशन में परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु व्यापक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को गहन जांच एवं पहचान सत्यापन के उपरांत पूर्ण संतुष्टि होने पर ही प्रवेश प्रदान किया गया।

 

जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन हेतु अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संगम लाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया था। उनके नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों का सतत निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्थाओं की प्रभावी निगरानी की गई, जिससे परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।

 

प्रथम पाली में कुल 2,880 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2,522 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 358 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 2,880 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2,558 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तथा 322 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

 

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इन्द्रजीत सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा, गोपनीयता एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती सहित शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया गया।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 03 एवं 04 जुलाई, 2026 को भी संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ववत प्रभावी रखी गई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पवित्रता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Comment