WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा एसएसपी डॉ. इलामारन ने जलेसर शनि जात परिसर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

एटा एसएसपी डॉ. इलामारन ने जलेसर शनि जात परिसर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

(ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी एटा)

 

एटा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी ने कस्बा जलेसर में आयोजित शनि जात मेले को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आज शनि जात परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर परिसर में की गई आवश्यक व्यवस्थाओं को परखा और मौजूद अधिकारियों को बेहतर सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

एसएसपी ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, निगरानी कैमरों की कार्यप्रणाली जांचने तथा भीड़ नियंत्रण हेतु आपातकालीन योजना पर अमल करने पर जोर दिया। साथ ही, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त गश्त और ड्रोन निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

 

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी जलेसर श्री संजय राघव तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने एसएसपी को मेला परिसर में की गई तैयारियों से अवगत कराया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा शिविर और पार्किंग व्यवस्था की भी जानकारी दी।

 

एसएसपी ने कहा कि शनि जात श्रद्धालुओं का बड़ा आयोजन है, इसलिए किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निरंतर संपर्क में रहने और किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।

Leave a Comment