WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने मुकेश मौर्या को नरायनपुर के ब्लॉक सचिव के पद पर किया नियुक्त, संगठन विस्तार को मिली नई ऊर्जा* सिम्मी भट्टी की खास रिपोर्ट

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने मुकेश मौर्या को नरायनपुर के ब्लॉक सचिव के पद पर किया नियुक्त, संगठन विस्तार को मिली नई ऊर्जा*

 

 

सिम्मी भट्टी की खास रिपोर्ट।

 

 

नई दिल्ली/मिर्जापुर: भारतीय मीडिया फाउंडेशन (BMF) नेशनल कोर कमेटी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की है। भारतीय मीडिया फाउंडेशन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार, मुकेश मौर्या (पिता: विजयशंकर मौर्या) को नरायनपुर, मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) का ब्लॉक सचिव नियुक्त किया गया है।

वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी जिम्मेदारी,

यह नियुक्ति भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी एवं राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन व संस्थापक मंडल प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार मौर्य, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अभिषेक शर्मा शास्त्री के विशेष मार्गदर्शन और निर्देशानुसार की गई है। इस महत्वपूर्ण घोषणा को उत्तर प्रदेश के राज्य चेयरमैन कमल कुमार मिश्रा एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार राजभर एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष गौतम शर्मा द्वारा आधिकारिक रूप से जारी किया गया।

संगठन की मजबूती पर रहेगा जोर,

मूल रूप से कैलहट बाजार, पचेवरा, नरायनपुर, चुनार, मिर्जापुर के निवासी मुकेश मौर्या को उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुकेश मौर्या ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वे पूरी ईमानदारी और ऊर्जा के साथ नरायनपुर क्षेत्र में संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

नई जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं में उत्साह

मुकेश मौर्या की नियुक्ति से क्षेत्र के पत्रकारों और संगठन से जुड़े साथियों में हर्ष का माहौल है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि मुकेश मौर्या के नेतृत्व में नरायनपुर ब्लॉक में भारतीय मीडिया फाउंडेशन नई ऊंचाइयों को छुएगा और पत्रकारों के हितों की रक्षा हेतु एक मजबूत स्तंभ के रूप में कार्य करेगा।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवार की ओर से मुकेश मौर्या को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

Leave a Comment