WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

फर्जी दरोगा बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी,चोलापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

*फर्जी दरोगा बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी,चोलापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

 

वाराणसी कमिश्नरेट की चोलापुर पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई करते हुए फर्जी दरोगा बनकर लोगों से नौकरी दिलाने और चेकिंग के नाम पर धन उगाही करने वाले राजन प्रजापति को गिरफ्तार किया है।आरोपी के पास से पुलिस की खाकी वर्दी,स्टार,बैच,बेल्ट,कैप,तीन फर्जी पुलिस आईडी कार्ड,फर्जी नियुक्ति पत्र,दो मोबाइल फोन समेत अन्य सामान और ₹1200 नकद बरामद हुए हैं।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पुलिस अधिकारी बनकर लोगों पर रौब जमाता था और पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था।उसने सिंधौरा निवासी एक युवक से एक लाख रुपये ठगने की भी बात कबूल की है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की।

Leave a Comment