WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डा मनीष राय को मिला नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड, रिपोर्ट लाल की शर्मा भट्ट

डा मनीष राय का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस (इंग्लैंड) में दर्ज

 

*वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डा मनीष राय को मिला नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड*

 

अयोध्या। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं निरंतर योगदान के लिए अयोध्या की अग्रणी सामाजिक संस्था राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड में दर्ज किया गया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में संस्था को प्रमाणपत्र एवं स्मृति-चिह्न राजधानी लखनऊ स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।

यह सम्मान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के राज्य मंत्री नटवर गोयल, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान व कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

संस्था के अध्यक्ष ब्लड मैन आकाश गुप्ता, महासचिव विजय वर्मा, उपाध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव तथा समाजसेवी डॉ. मनीष राय व आरक्षी मो० अहद को नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Leave a Comment