Search
Close this search box.

श्री रेवत लाल पटेल जी को भारतीय मीडिया फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर हुई ताजपोशी दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: एके बिन्दुसार (चीफ एडिटर -BMF NEWS NETWORK)
नई दिल्ली—भारतीय मीडिया फाउंडेशन सत्र 2024 एवं 25 की मजबूती के रणनीति के साथ अब राज्यों में मुख्य प्रशासकों की नियुक्ति एवं सक्रिय राज्य चेयरमैन व प्रदेश अध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारियां देने का सिलसिला प्रारंभ कर दिया है।
इसी कड़ी में केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी के दिशा निर्देशन में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री संजय मौर्या जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी द्वारा संगठन को सशक्त बनाने की मुहिम के तहत एवं मिशन 2024 को पूर्ण करने के संकल्प के साथ प्रदेशों में मजबूत नेतृत्व के लिए योग्य व्यक्ति का चुनाव करने का कार्य प्रारंभ हो गया है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य व राष्ट्रीय चेयरमैन श्री संजय मौर्या जी एवं संस्थापक सदस्य व राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी ने बताया कि केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य श्री रवि कांत साहू जी, केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य श्री प्रेम रंजन झा जी,केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य श्री करण छौकर जी,केंद्रीय जनरल असेंबली के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य प्रशासक एवं संस्थापक सदस्य श्री अविनाश रंजन जी,केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य श्री राम आसरे जी, केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य श्री बाल कृष्ण तिवारी जी के अनुमोदन पश्चात प्रत्येक राज्य मे यह कार्य प्रारंभ होने जा रहा है । भारतीय मीडिया फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ( यूथ विंग) के कोरबा जिला अध्यक्ष पद पर श्री रेवत लाल पटेल जी ने संगठन को एक नया स्वरूप प्रदान किया है।
इसी कड़ी में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री ए के बिंदुसार जी द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष को एक बड़ी जिम्मेदारी मिशन 2024 के रणनीति के तहत सौंपी जा रही हैं संपूर्ण छत्तीसगढ़ में जिला कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी के नए गठन की जिम्मेदारियां के साथ श्री रेवत लाल पटेल जी को भारतीय मीडिया फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया जाता हैं तथा भारतीय मीडिया फाउंडेशन केंद्रीय मैनेजमेंट कमेटी एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी की ओर से निर्देशित किया जाता है कि नई प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ करें और उसका रिपोर्ट केंद्रीय कार्यालय को प्रेषित करें।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य प्रशासक अविनाश रंजन जी ने बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का ब्रांड संगठन है। राज्य स्तर पर श्री रेवत लाल पटेल जी को राष्ट्रीय मैनेजमेंट कमेटी की ओर से एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और इसी तरह प्रत्येक राज्य में अब कार्यकारिणी को दुरुस्त किया जाएगा निष्क्रिय मीडिया अधिकारियों के जगह सक्रिय मीडिया अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
उन्होंने सभी राज्यों के राज्य चेयरमैन एवं डिप्टी चेयरमैन को निर्देशित करते हुए कहा कि केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी की ओर से घोषित राज्यों के मुख्य प्रशासकों एवं प्रदेश अध्यक्ष को पूरा सहयोग प्रदान करते हुए ब्लॉक इकाई तहसील इकाई एवं जिला इकाई के गठन का प्रक्रिया प्रारंभ करें ।
उन्होंने कहा कि हर मीटिंग में उपस्थित होकर प्रदेश कार्यकारिणी को पूरा सहयोग करने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारी की है जिससे नवनियुक्त राज्य प्रशासक एवं राज्य चेयरमैन व प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश में संगठन का विस्तार स्वतंत्रता पूर्वक कर सकें।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय जनरल असेंबली के अध्यक्ष सहित केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय राज्य महा अधिवेशन आयोजन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सभी राज्यों के प्रशासकों के कार्य प्रणाली की समीक्षा करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें