WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पीएम के संसदीय क्षेत्र में कलयुगी बेटे का आतंक, बुजुर्ग मां ने CM से लगाई सुरक्षा की गुहार, रिपोर्ट राम असरे

वाराणसी

 

 

पीएम के संसदीय क्षेत्र में कलयुगी बेटे का आतंक, बुजुर्ग मां ने CM से लगाई सुरक्षा की गुहार

Oplus_131072

युसूफ खान वाराणसी

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शहवाबाद गांव की बुजुर्ग जडावती देवी ने छोटे बेटे अरविंद भारद्वाज पर संपत्ति के लिए प्रताड़ना और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सुरक्षा मांगी है।

मृत्यु के बाद अंतिम दर्शन का भी हक नहीं

हार्ट सर्जरी करा चुकीं जडावती देवी का आरोप है कि पति के निधन के बाद उन्होंने संपत्ति दोनों बेटों में बांट दी थी। अपना हिस्सा भी बड़े बेटे आजाद भारद्वाज को दे दिया, जो उनकी सेवा करता है। इसके बावजूद छोटा बेटा अरविंद लगातार मारपीट करता है, गला दबाकर जान लेने की कोशिश कर चुका है। शराब के नशे में साथियों के साथ घर के बाहर हंगामा कर धमकाता है। गाली गलौज करता है

 

पीड़ित मां ने वसीयतनुमा बयान में कहा कि “उनके निधन के बाद छोटे बेटे अरविंद को शव के पास आने या अंतिम दर्शन की अनुमति न दी जाए। जिसने जीते-जी सम्मान नहीं दिया, उसे मरने के बाद दिखावे का हक नहीं।”होना चाहिए

स्थानीय स्तर पर प्रयास नाकाम

मां का कहना है कि रिश्तेदारों के जरिए मामला सुलझाने की कोशिश हुई, पर बेटे की हरकतों में सुधार नहीं आया। अब उन्होंने CM से विधिक कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। कोई घटना होती है जिम्मेदार पुत्र होगा

 

समाज के लिए सवाल

घटना संपत्ति के लालच और गिरते नैतिक मूल्यों को उजागर करती है। प्रशासन और स्थानीय पुलिस की कार्रवाई पर नजरें टिकी हैं हमारे उत्तर प्रदेश पुलिस ऐसे मामले में सख्त नहीं होती है पुलिस की एक पुरानी आदत है वादी की कम प्रतिवादी की अधिक सुनती है। इसीलिए घटनाएं होना आम बात इस सरकार में पीड़ितों की संख्या लिंग पर दिन बढ़ती जा रही है न्याय से वंचित है पीड़ित

Leave a Comment