एटा बिग ब्रेकिंग
लोकार्पण से पहले ही खुली नगर पालिका के निर्माण कार्य की पोल!
परशुराम चौक पर स्थापित भगवान परशुराम के प्रतीक फरसा और त्रिशूल देर रात अचानक भरभराकर गिर पड़े,
जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
एटा मे बीजेपी के प्रतिनिधियों पर जमकर बरसे हरेंद्र सारस्वत ब्राह्मण
2027 के इलेक्शन को लेकर एटा के प्रतिनिधियों ने नहीं होने दिया उद्घाटन इसका जवाब आने वाले चुनाव मे ब्राह्मण देंगे…हरेंद्र सारस्वत ब्राह्मण
हालांकि, वास्तविक कारण की जांच पुलिस कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
सबसे बड़ा सवाल…
दो दिन पहले ही नगर पालिका चेयरमैन ने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार को गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए थे।
लेकिन देर रात तक खड़े रहकर झुके हुए फरसा और त्रिशूल को सीधा कराया गया था,
लेकिन लोकार्पण से पहले ही पूरा मामला सवालों के घेरे में आ गया।
अब सवाल यह है—
क्या यह घटिया निर्माण का नतीजा है, या फिर साजिश के तहत तोड़फोड़ की गई?
लेकिन नगर पालिका के निर्माण कार्य और ठेकेदार की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
पूरा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत कचहरी रोड तिराहे का है









