आज शासकीय प्राथमिक- माध्यमिक शाला दीपका विद्यालय प्रांगण में सामूहिक रूप से साला प्रवेश उत्सव क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि /वार्ड पार्षद वार्ड क्रमांक 9 श्री सुजीत सिंह,एसएमसी शिक्षा समिति के सदस्य, पालक, बच्चों, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिकों के गरिमामई उपस्थिति में बड़े धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्ष नोडल प्राचार्य श्रीमती बेंजामिन मैडम रही।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वीणा सिन्हा मैडम के द्वारा प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक शाला प्रभारी प्रधान पठिका श्रीमती कुसुम लता गौतम के साथ विद्यालय की शिक्षिकाएं श्रीमती बीना सिंन्हा, श्रीमती नीलम विश्वास श्रीमती नीलम मिश्रा एवं कांति पाटले उपस्थित थी।
इसी कड़ी में प्राथमिक शाला प्रधान पाठक श्री अजय कुमार पटेल जी के साथ उनका पूरा स्टाफ श्रीमती अनीता चंद्रा,श्रीमती सविता, कँवर,श्रीमती प्रभा कँवर आवश्यक सहयोग के लिए मौजूद थी।
कार्यक्रम में पधारे एसएमसी शिक्षा समिति के मेंबर्स दोनों विद्यालय के अकादमीक कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण एवं अगरबत्ती व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं अध्यक्ष व एसएमसी शिक्षा समिति सदस्य विद्यालय प्रधान पाठक और शिक्षकों ने एक साथ सरस्वती वंदना गाते हुए।दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय परिवार में पधारे सभी अतिविशिष्ट अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत करते हुये
कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसी कड़ी में नवप्रवेशी बच्चों को तिलक,चंदन,पुष्प,हार और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया।
स्वागत की कड़ी में उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा बच्चों को पाठ्य पुस्तक गणवेश वितरण किया गया। गणेश वितरण के पश्चात स्वल्पाहार का आयोजन किया गया जिसमें स्वादिष्ट मिष्ठान के साथ खीर पुरी छोले सभी को वितरण किया गया कार्यक्रम के अंत में नव प्रवेशी बच्चों के साथ सामूहिक फोटो लेते हुए इस पल को यादगार बनाया गया। नोडल प्राचार्य श्रीमती बेंजामिन मैडम जी के द्वारा आगामी वर्षों में और बेहतर ढंग से प्रवेश उत्सव मनाने हेतु सुझाव देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया









