WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा के बटेश्वर धाम सहित 48 ऐतिहासिक पुरास्थलों का होगा कायाकल्प, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा के बटेश्वर धाम सहित 48 ऐतिहासिक पुरास्थलों का होगा कायाकल्प*

 

*- तार फेंसिंग और बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जामुक्त किए जाएंगे स्मारक*

 

*- प्रदेश के  ऐतिहासिक धरोहरों और पौराणिक स्थलों को संवारने के लिए निरंतर प्रयासरत योगी  सरकार*

 

*आगरा, 20 मई।* योगी सरकार प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संजोने के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री व उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष जयवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में आगरा जनपद के विभिन्न पौराणिक स्थलों और स्मारकों के रखरखाव व संरक्षण को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह समिति राज्य में ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और पुरातात्विक सर्वेक्षणों से जुड़े कार्यों के लिए सर्वोच्च सलाहकार निकाय है।

 

इस बड़े फैसले के तहत आगरा की बाह तहसील के ग्राम धर्मशाला स्थित ऐतिहासिक हतकंठ का किला और विख्यात तीर्थ धाम बटेश्वर के विभिन्न पौराणिक स्थलों का कायाकल्प किया जाएगा। बटेश्वर स्थित श्री बगियावाली माता मंदिर, गोकुलनाथ जी मंदिर, जैन अतिशय केंद्र (दिगंबर जैन मंदिर), बटेश्वर किला, विश्राम गृह और प्रसिद्ध रानी घाट सहित कुल 48 मंदिरों व पुरास्थलों का वैज्ञानिक पद्धति से अनुरक्षण और संरक्षण किया जाएगा। इनमें पंच मुखेश्वर महादेव, भूतेश्वर, नीलकंठेश्वर, रामेश्वर, मोटेश्वर, पातालेश्वर, खाम्बकेश्वर और गौरी शंकर महादेव जैसे कई प्राचीन शिवालय व जन आस्था और श्रद्धा केंद्र शामिल हैं।

 

समिति ने इन सभी ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को चाक- चौबंद करने के लिए विस्तृत योजना तैयार की गई है। पुरास्थलों की जमीनों को पूरी तरह कब्जा मुक्त कराया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से इन स्थलों के चारों ओर मजबूत बाउंड्रीवाल और तार फेंसिंग की जाएगी। इससे प्राचीन इमारतों और मूर्तियों को सुरक्षित रखा जा सकेगा और आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को एक सुंदर और व्यवस्थित वातावरण मिलेगा।

 

इस ऐतिहासिक निर्णय पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने कहा कि जनपद आगरा में ऐतिहासिक स्थलों के साथ- साथ धार्मिक और पौराणिक महत्व के अनेक प्राचीन मंदिर, तीर्थ स्थान, आश्रम व जन- आस्था के केंद्र स्थित हैं। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार द्वारा पर्यटन विभाग के माध्यम से इन पौराणिक स्थलों का संरक्षण और पर्यटन विकास का कार्य प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है। तीर्थ धाम बटेश्वर सहित इन 48 पुरास्थलों व स्मारकों का अनुरक्षण और संरक्षण कार्य जनपद आगरा के समग्र विकास और संस्कृति के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

 

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्राचीन पुरातत्व स्थलो को संरक्षित रखने का केंद्र ही नहीं है, बल्कि देश की सभ्यता, संस्कृति और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में युवाओं का अपनी जड़ों और विरासत से जोड़ना बेहद जरूरी है, जिसको कि माननीय प्रधानमंत्री जी व माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी सरकार बखूबी कर रही है।

Leave a Comment