एटा बिग ब्रेकिंग
इमरजेंसी में इलाज के इंतजार में चली गई 40 वर्षीय हबीब की जान! परिजनों का आरोप
परिजनों का आरोप—समय से डॉक्टर देख लेते तो शायद बच सकती थी एक जिंदगी!
छत से गिरकर गंभीर घायल हबीब को परिजन तुरंत मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि करीब डेढ़ घंटे तक डॉक्टरों ने मरीज को नहीं देखा।
डेढ़ घंटे तक इमरजेंसी में तड़पता रहा मरीज… आखिर क्यों नहीं मिला समय पर इलाज?
अगर परिजनों के आरोप सही हैं तो क्या यह महज लापरवाही नहीं, बल्कि गंभीर जिम्मेदारी का मामला है?
आखिर हबीब की मौत का जिम्मेदार कौन? क्या जिम्मेदार डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई?
मौत के बाद उठे सवाल—क्या मेडिकल कॉलेज प्रशासन देगा जवाब, या फिर एक और जिंदगी की कीमत फाइलों में दब जाएगी?
40 वर्षीय हबीब पुत्र शौकतअली देवकिशन मरथरा थाना देहात कोतवाली जनपद एटा के है निवासी
पूरा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी का बताया जा रहा है।
*देखते रहिए K न्यूज़ इंडिया — जनपद एटा की हर छोटी बड़ी खबर सबसे पहले और बेबाक अंदाज में।*













