*इटावा से आज 24 सितंबर अपडेट*
*इटावा में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का बड़ा वार!*
30 हजार रुपये की *रिश्वत* लेते *सप्लाई इंस्पेक्टर समेत 3 गिरफ्तार*
इटावा के *जिला पूर्ति कार्यालय* में *एंटी करप्शन टीम* की *बड़ी कार्रवाई* से हड़कंप मच गया।
कानपुर से *पहुंची एंटी करप्शन टीम* ने 30 हजार रुपये की कथित *रिश्वत लेते बसरेहर* के *सप्लाई इंस्पेक्टर* योगेश वर्मा *समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया*
पकड़े गए लोगों में *पीओएस मशीन* से संबंधित प्राइवेट कर्मचारी पुष्पेंद्र और धर्म नारायण भी शामिल बताए जा रहे हैं।
कार्रवाई के बाद एंटी करप्शन *टीम तीनों को* अपने *साथ ले गई।* रिश्वत किस काम के लिए मांगी गई थी और पूरे मामले में किसकी क्या भूमिका थी, इसकी जांच जारी है।
जिला पूर्ति कार्यालय में कार्रवाई की खबर फैलते ही कर्मचारियों में मचा हड़कंप।
















