*एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में चोरी की घटना में प्रकाश में आए 25,000 रूपए के ईनामियां अभियुक्त को चोरी किए हुए सामान सहित किया गया गिरफ्तार।*
*घटना का विवरण :-*
दिनांक 09.09.2026 की रात्रि में वादी प्रमोद कुमार पुत्र यादराम निवासी गनेशपुर थाना जलेसर जनपद एटा की ग्राम पटना के समीप स्थित सर्राफा की दुकान का अज्ञात चोर द्वारा शटर व तिजौरी काटकर चोरी कर लेने के संबंध में थाना जलेसर पर *मु0अ0स0:- 385/26 धारा 331(4), 305, 62, 324(2) बीएनएस* बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण :-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना जलेसर, एसओजी एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में उपरोक्त अभियोग से संबंधित 25,000 रुपए के ईनामियां अभियुक्त रजत यादव पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कुसैत थाना जलेसर जिला एटा को ग्राम गणेशपुर के समीप चोरी किए हुए सामान एक जोड़ी पायल व एक जोडी बिछिया सहित गिरफ्तार किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-*
1. रजत यादव पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कुसैत थाना जलेसर जिला एटा।
*बरामदगी :-*
1. एक जोड़ी पायल व एक जोडी बिछिया (सफेद धातु)
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-*
1. प्र0नि0 श्री अखिलेश दीक्षित मय टीम
2. उ0नि0 श्री श्रवण कुमार निगम प्रभारी एसओजी मय टीम
3. उ0नि0 श्री सुशील लांबा प्रभारी सर्विलांस मय टीम।
















