फिरोजाबाद: अब जज साहब भी खुद भरेंगे अपनी जनगणना, कोर्ट में सीखा डिजिटल तरीका
फिरोजाबाद। आज जनपद न्यायालय परिसर में जनगणना विभाग की टीम ने डिजिटल जनगणना के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में जनगणना अधिकारियों अजीत सिंह और उनकी टीम ने माननीय जनपद न्यायाधीश श्री मनोज तृतीय का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद सभी न्यायिक अधिकारियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया गया कि कैसे नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी और अपने परिवार की जनगणना की जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
अधिकारियों ने स्व-गणना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, डेटा की गोपनीयता और इसके फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मौजूद सभी माननीय न्यायाधीशगणों ने इस डिजिटल पहल की सराहना की।
इस अवसर पर जनपद न्यायालय के सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट – राहुल शर्मा पत्रकार, फिरोजाबाद
#Firozabad #DistrictCourt #Census2027 #SelfEnumeration #DigitalIndia #FirozabadNews
















