WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पिता की मौत का सदमा नहीं सह सका 15 साल का बेटा, एक साथ उठी बाप-बेटे की अर्थी 

किस्मत का क्रूर मजाक: पिता की मौत का सदमा नहीं सह सका 15 साल का बेटा, एक साथ उठी बाप-बेटे की अर्थी

Oplus_131072

कभी-कभी किस्मत ऐसा दर्द देती है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल हो जाता है. बस्ती में एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पहले पिता की मौत हुई और कुछ ही देर बाद पिता का शव देखकर सदमे में आए 15 वर्षीय बेटे ने भी दम तोड़ दिया. एक ही घर से एक साथ दो अर्थियां उठीं तो पूरे गांव में मातम पसर गया. बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के परसा हज्जाम गांव में रविवार को एक परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं.

पिता की लाश को देखते ही सदमे में आ गया बेटा

50 वर्षीय ज्योति प्रकाश अपने नए मकान की नींव भराई का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. शरीर में कमजोरी महसूस हुई और तेज पसीना आने लगा. परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. परिजन जब ज्योति प्रकाश का शव लेकर घर पहुंचे तो वहां मौजूद उनका 15 वर्षीय बेटा राज अपने पिता का शव देखते ही बेसुध होकर गिर पड़ा. घबराए परिजन उसे भी तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान दोपहर करीब 12 बजे राज ने भी दम तोड़ दिया.

 

Leave a Comment