उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 15 अधिकारियों के तबादले, BMFNEWS

*उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 15 अधिकारियों के तबादले।*

 

श्री मुथा अशोक जैन (IPS, RR-1995) को पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर के पद से स्थानांतरित कर पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवा, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ नियुक्त किया गया है।

 

श्री अमरेन्द्र के. सेंगर (IPS, RR-1995) को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पद से स्थानांतरित कर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना, उत्तर प्रदेश, लखनऊ नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

 

श्री राम कुमार (IPS, RR-1995) को अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक्स, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ से स्थानांतरित कर अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर बनाया गया है।

 

श्री नवीन अरोरा (IPS, RR-1997) को अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ से स्थानांतरित कर अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी नियुक्त किया गया है।

 

श्री पीयूष मोर्डिया (IPS, RR-1998) को अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन से स्थानांतरित कर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज नियुक्त किया गया है।

 

श्री भगवान स्वरूप श्रीवास्तव (IPS, RR-1998) को अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ से स्थानांतरित कर अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ नियुक्त किया गया है।

 

डॉ. संजीव गुप्ता (IPS, RR-1999) को अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ के पद पर यथावत रखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक्स का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

श्री तरुण गाबा (IPS, RR-2001) को अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ से स्थानांतरित कर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ नियुक्त किया गया है।

 

श्री धर्मवीर (IPS, RR-2002) को पुलिस महानिरीक्षक, होमगार्ड्स, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ से स्थानांतरित कर पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी पूर्वी जोन, प्रयागराज नियुक्त किया गया है।

 

श्री मोहित गुप्ता (IPS, RR-2006) को सचिव (गृह), उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ से स्थानांतरित कर पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ नियुक्त किया गया है।

 

श्री विनोद कुमार सिंह (IPS, RR-2007) को पुलिस महानिरीक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद से स्थानांतरित कर पुलिस महानिरीक्षक, विशेष जांच, उत्तर प्रदेश, लखनऊ नियुक्त किया गया है।

 

श्री जोगेन्द्र कुमार (IPS, RR-2007) को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज से स्थानांतरित कर पुलिस महानिरीक्षक, पीटीएस, मुरादाबाद नियुक्त किया गया है।

 

श्री आनन्द सुरेशराव कुलकर्णी (IPS, RR-2008) को पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से स्थानांतरित कर सचिव (गृह), उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ नियुक्त किया गया है।

 

श्री अनुप कुमार सिंह (IPS, RR-2014) को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू (EOW), उत्तर प्रदेश, लखनऊ नियुक्त किया गया है।

 

श्री आनन्द कुमार (IPS, SPS-2015) को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ नियुक्त किया गया है।

Leave a Comment