WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सोनू दिवाकर के जिला अध्यक्ष बनने पर दिवाकर समाज ने किया भव्य स्वागत, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*सोनू दिवाकर के जिला अध्यक्ष बनने पर दिवाकर समाज ने किया भव्य स्वागत*

 

आगरा। सराय बोदला क्षेत्र में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सोनू दिवाकर का दिवाकर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। मुन्नालाल दिवाकर के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में हजारों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान सोनू दिवाकर को 11 किलो की विशाल माला पहनाकर और पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

स्वागत समारोह में सोनू दिवाकर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जिले की जिम्मेदारी सौंपकर जो विश्वास जताया गया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों के साथ मिलकर कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी सोनू दिवाकर का गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। सोनू दिवाकर को मिली नई जिम्मेदारी से समाज के लोगों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर उत्तम दिवाकर, मुन्नालाल बघेल, रवि दिवाकर, राजेश कुमार, दिलीप दिवाकर, अनिल दिवाकर, मोनू दिवाकर, मांगे लाल दिवाकर, विकास दिवाकर सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग एवं पार्टी कार्यकर्ता

Leave a Comment