WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

संगीतमय मंगल आरती एवं गुरु भक्ति से भक्तिमय हुआ वातावरण, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*जयपुर हाउस जैन मंदिर में जिन सहस्रनाम महाअर्चना एवं महा मृत्युंजय महाशांति अनुष्ठान का छठा दिन संपन्न-श्रद्धालुओं ने अष्टद्रव्य के साथ श्रीजी के चरणों में अर्पित किए अर्घ्य, संगीतमय मंगल आरती एवं गुरु भक्ति से भक्तिमय हुआ वातावरण*

 

आगरा। जयपुर हाउस स्थित टीचर्स कॉलोनी के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति के तत्वावधान में आचार्य श्री सौभाग्य सागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में नवरात्रि के पावन अवसर पर 11 अक्टूबर से चल रहे दस दिवसीय श्री जिन सहस्रनाम महाअर्चना एवं महामृत्युंजय महाशांति अनुष्ठान का छठा दिन शुक्रवार को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।अनुष्ठान के छठे दिन विधि- विधान एवं धार्मिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान जिनेंद्र का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई। इसके उपरांत विधान में सम्मिलित सभी विधान पात्रों एवं श्रद्धालु भक्तों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ अष्टद्रव्य से श्रीजी के चरणों में अर्घ्य समर्पित किए। इसके साथ ही श्री जिन सहस्रनाम महाअर्चना एवं महामृत्युंजय महाशांति अनुष्ठान की विभिन्न धार्मिक क्रियाएं संपन्न हुईं। श्रद्धालुओं ने भगवान जिनेंद्र की आराधना करते हुए विश्व शांति, सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं समस्त प्राणियों के कल्याण की मंगल कामना की।धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर भगवान के जयकारों एवं मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा। श्रद्धालु भक्ति और साधना में लीन नजर आए। सायंकाल आयोजित संगीतमय श्रीजी की मंगल आरती एवं गुरु भक्ति ने वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया। भक्ति गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने जिनेंद्र भगवान एवं गुरु भगवंतों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मंगल आरती एवं गुरु भक्ति में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।आचार्य श्री सौभाग्य सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं को धर्म, संयम,आत्मचिंतन एवं आध्यात्मिक साधना से जुड़ने की प्रेरणा दे रहा है।दस दिवसीय यह आयोजन 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 7 से 10 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।अनुष्ठान के माध्यम से श्रद्धालु श्रीजी की आराधना के साथ आत्म कल्याण एवं आध्यात्मिक उन्नति की भावना को आत्मसात कर रहे हैं।मंदिर समिति के अध्यक्ष राकेश जैन एवं मंत्री दीपक जैन ने धर्म प्रेमी बंधुओं से अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।प्रतिदिन श्रद्धालुओं की सहभागिता से मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा एवं धार्मिक उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष राकेश जैन एवं मंत्री दीपक जैन,विनोद रांवका,चक्रवर्ती पंकज जैन,नीरज जैन,सिद्धांत जैन, देवांश जैन,महायज्ञनायक विमल जैन,आदित्य जैन,अरिहंत जैन, सौधर्म इंद्र रविंद्र जैन, नमन जैन, कुबेर इंद्र मनोज जैन, ऋषभ जैन, यज्ञनायक सुबोध संकल्प, शची जैन,ईशान इंद्र, सिद्धार्थ पारस जैन,सनत इंद्र शैलू जैन रांवका, बाहुबली संजय जैन, विभव जैन एवं वर्धन जैन सहित शांतिनाथ महिला मंडल, स्वास्तिक महिला मंडल, शांतिनाथ युवा मंडल के सदस्य, विधान के पात्र, मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment