WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सांसद राजकुमार चाहर ने डीआरएम के साथ किया बाह-बटेश्वर स्टेशन का निरीक्षण, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

 

 

*सांसद राजकुमार चाहर ने डीआरएम के साथ किया बाह-बटेश्वर स्टेशन का निरीक्षण*

 

*₹33.45 करोड़ की लागत से बटेश्वर स्टेशन को डी श्रेणी से बी श्रेणी के स्टेशन के रूप में किया जा रहा विकसित*

 

*14 अक्टूबर को केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव करेंगे वर्चुअल भूमि पूजन,तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक*

 

आगरा मंडल में यात्रियों की सुविधा एवं स्टेशन अधोसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सांसद राजकुमार चाहर ने आगरा मण्डल रेल प्रबंधक बटेश्वर स्टेशन का निरीक्षण किया तथा स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

बटेश्वर स्टेशन को डी श्रेणी से बी श्रेणी के स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना पर लगभग ₹33.45 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं l

स्टेशन के विकास कार्यों के अंतर्गत यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन भवन एवं यात्री परिसरों का विकास, प्लेटफॉर्म सुविधाओं में सुधार, यात्री आवागमन को सुगम बनाने के लिए आवश्यक सिविल कार्य, सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, यात्री सुविधा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं तथा स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं में सुधार के कार्य किए जा रहे हैं।

माननीय सांसद राजकुमार चाहर ने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन मैप का अवलोकन कर प्रस्तावित एवं चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूर्ण करने तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने सांसद राज कुमार चाहर को बटेश्वर स्टेशन पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। सांसद ने कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा निर्माण कार्यों के दौरान यात्री सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।

बटेश्वर एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है। स्टेशन के विकास से बटेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं स्थानीय यात्रियों को बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

निरीक्षण के दौरान, उप मुख्य अभियंता/कंस्ट्रक्शन मुकेश कुमार मीणा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता अनिल पटेल, वरिष्ठ मंडल अभियंता (कोऑर्डिनेशन) शैलेश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (जनरल) बी.एस. चौहान, मंडल अभियंता तृतीय अनादी मित्तल तथा जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ,सुग्रीव चौहान,कप्तान सिंह वर्मा,कृष्णपाल सिंह, नितिन वर्मा,मुन्ना लम्बरदार,सतेंद्र बरुआ,रविन्द्र बघेल,एसीपी जितेंद्र कुमार,तहसीलदार,सम्पूर्ण कुलश्रेष्ठ, बीडीओ नीरज तिवारी,शिवकुमार शर्मा,अनुज शर्मा,सोनू सैंथिया,सतेंद्र यादव,ब्रजेश शात्री जी सहित संबंधित अधिकारी भाजपा पदादिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment