दिल्ली में शीश महल बनाने की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी क्या जवाब देगी फिरोजाबाद के जनप्रतिनिधि ने कैसे राजमहल बना लिया — सौली भईया*
नगर विधायक श्री मनीष असीजा के पॉडकास्ट इंटरव्यू का समाजवादी पार्टी ने दिया जवाब*
सवाल उठाना विपक्ष का काम 2027 में समाजवादी सरकार बनने पर जांच भी कराएंगे –सौली भईया*
नगर विधायक श्री मनीष असीजा जी द्वारा एक इंटरव्यू में दिए गए बयान कि विपक्ष उन्हें भ्रष्टाचारी बताने पर तुला है
इस पर समाजवादी पार्टी ने भी प्रतिक्रिया दी है इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री रघुराज सविता विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेश शंखवार सपा नेता श्री राजेश वशिष्ठ मौजूद रहे
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने कहा कि सवाल उठाना विपक्ष का काम है नगर विधायक श्री मनीष असीजा जी ने इंटरव्यू में कहा कि मुझे ₹295000 वेतन और भत्ता मिलता है हालांकि कुछ वर्षों पहले यह बहुत कम था हम तीन लाख मानकर चलते है लगभग 175 महीने से वो विधायक है हम 180 महीने मानकर चलते हैं 180×3 लाख 5 करोड़ 40 लाख रुपए होते हैं हम यह भी मानते हैं कि विधायक जी ने कुछ कारोबार भी किया होगा जिसमें लगभग ₹300000 की आमदनी हर महीना रही होगी तो 180 महीने में 5 करोड़ 40 लाख व्यापार से हो गया
कुछ पैसा निवेश भी किया होगा जिसका ब्याज 2 करोड़ आ गया होगा अन्य स्रोतों से भी 1करोड़ आ गए होंगे उनके रोजमर्रा के खर्चे बच्चों के इंजीनियर डॉक्टर की महंगी पढ़ाई शादी विवाह समारोह सबके खर्चों को छोड़ भी दिया जाए तो भी 13 करोड़ 80 लाख रुपए होता है फिर यह कथित तौर पर जनता में यह चर्चा है कि विधायक जी ने 100 करोड़ का राजमहल कैसे बना लिया नगर निगम के सामने लगभग 50 से 60 करोड़ की बिल्डिंग कैसे खड़ी हो गई कितने कारखाने में पार्टनरशिप है और कैसे मिली कितनी प्रॉपर्टी है इन सवालों के जवाब भारतीय जनता पार्टी और विधायक जी को देने चाहिए
उन्होंने कहा कि नगर विधायक श्री मनीष असीजा जी ने कहा कि वह पुराने रईस हैं तो फिर जनता में यह चर्चा क्यों है कि जिसमें वह पहले निवास करते थे और अभी उनका कार्यालय है वह किराए का मकान है जिस पर अभी भी उनका कब्जा है अब कोई रईस होगा तो किराए के मकान में क्यों रहेगा
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का यह कहना है कि सबको आर्थिक रूप से संपन्न होने का अधिकार है लेकिन लूट करने का अधिकार किसी को नहीं है 2027 में जब समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी तब जांच कराएंगे और समाजवादी पार्टी सच जनता के बीच में लाने का काम करेगी















