WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

समान नागरिक संहिता देश में समानता और न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम:-अरविन्दचौहान

समान नागरिक संहिता देश में समानता और न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम:-अरविन्दचौहान :

—————————————————

एटा 19 सितंबर। सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में लिए गए निर्णय का विश्व हिन्दू परिषद ने जोरदार स्वागत किया है। विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त के प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान ने कहा कि समान नागरिक संहिता देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और समान कानूनी व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

श्री चौहान ने कहा कि भारत किसी एक वर्ग, पंथ या समुदाय का नहीं, बल्कि सभी नागरिकों का देश है। जब नागरिकों के अधिकार और कर्तव्य समान हैं तो व्यक्तिगत कानूनों में असमानता का प्रश्न स्वाभाविक रूप से उठता है। समान नागरिक संहिता का उद्देश्य किसी धर्म या समुदाय को निशाना बनाना नहीं, बल्कि नागरिक कानूनों में समानता और न्याय की भावना को मजबूत करना होना चाहिए।उन्होंने कहा कि देश में लंबे समय से समान नागरिक संहिता को लेकर चर्चा होती रही है। अब सरकार द्वारा इस दिशा में आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया है, तो विश्व हिन्दू परिषद इसका स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित, संविधान की मूल भावना और नागरिक समानता को प्राथमिकता देने का समय आ गया है विहिप नेता ने कहा कि समान नागरिक संहिता को लेकर समाज में भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों और संवैधानिक प्रावधानों के आधार पर स्वस्थ एवं सकारात्मक चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से अपेक्षा व्यक्त की कि UCC की प्रक्रिया को स्पष्ट, पारदर्शी और संवैधानिक तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

अरविन्द सिंह चौहान ने पुनः कहा कि समान नागरिक संहिता के निर्णय का विश्व हिन्दू परिषद स्वागत करती है और समान कानून, समान अधिकार तथा न्यायपूर्ण व्यवस्था की दिशा में होने वाले प्रयासों का समर्थन करती रहेगी।

Leave a Comment