*भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल ) कोर कमेटी की ओर से समस्त राष्ट्रीय एवं प्रदेश मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी गणों के लिए एक आवश्यक अपील*
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की ओर से देश के समस्त राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय मीडिया अधिकारियों और पदाधिकारी गणों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं आवश्यक अपील जारी की गई है। यह अपील पत्रकारिता के वर्तमान परिदृश्य और पत्रकार साथियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर है।
*29 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा एवं पत्रकारिता की अभिव्यक्ति की दूसरी आजादी की प्रथम महाक्रांति के लिए विशाल मीडिया महापंचायत का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।*
भारतीय मीडिया फाउंडेशन का मानना है कि आज के दौर में जब पत्रकारिता कई चुनौतियों से गुजर रही है, तब एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले, उनकी आर्थिक असुरक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपेक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर एक निर्णायक आवाज उठाने का समय आ गया है। यह महापंचायत केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पत्रकारिता की दूसरी आजादी के लिए प्रथम क्रांति का शंखनाद है।
इस ऐतिहासिक महापंचायत की सफलता के लिए हम सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। कोर कमेटी ने अपील की है कि हम सभी को दिन-रात एक करके इस महाअभियान का प्रचार-प्रसार करना है। सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल मीडिया व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से इस संदेश को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना है। हमारा लक्ष्य है कि देश के हर जिले से अधिक से अधिक संख्या में पत्रकार साथी और पदाधिकारी लखनऊ पहुंचकर इस क्रांति का हिस्सा बनें।
इस महापंचायत को जन-जन तक पहुंचाने और एक सशक्त संदेश देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की योजना बनाई गई है। इसके लिए एक विशेष व्यवस्था की गई है जिस पर सभी सदस्यों को विशेष ध्यान देना है।
प्रचार सामग्री के निर्माण हेतु आप सभी सम्मानित सदस्यों से अनुरोध है कि आप अपना एक स्पष्ट फोटो और निर्धारित दो फ्लेक्स के लिए *₹800 की सहायता एवं सहयोग राशि* प्रदान करें। इससे आपका फोटो आपके नाम और पद के साथ पूरे देश में प्रचारित किया जा सकेगा, जिससे संगठन की मजबूती और आपकी पहचान दोनों को बल मिलेगा।
नेशनल कोर कमेटी ने स्पष्ट किया है कि यह सहयोग राशि केवल प्रचार सामग्री के लिए ली जा रही है, ताकि हर पदाधिकारी को सम्मानपूर्वक इस राष्ट्रीय महापंचायत का चेहरा बनाया जा सके।
अंत में नेशनल कोर कमेटी ने भावुक अपील करते हुए कहा है कि समय का अत्यंत अभाव है। समय रहते हमें पूरे देश में अपने विचार, अपने संगठन और अपने आंदोलन को मजबूत करना होगा। यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि समस्त पत्रकार बिरादरी और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की है। इसलिए आप सभी से अपील है कि बिना एक क्षण की देरी किए, अभिलंब, अभी इसी वक्त अपना सहयोग और समर्थन प्रदान करना अति आवश्यक एवं अनिवार्य है। आइए, हम सब मिलकर लखनऊ में इतिहास रचें।
*विनीत – अपीलकर्ता*
*ए. के. बिंदुसार*
कार्यक्रम संयोजक, मीडिया महापंचायत
*पंडित बालकृष्ण तिवारी*
राष्ट्रीय अध्यक्ष,
भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल कोर कमेटी)















