*लखनऊ*
*सपा अध्यक्ष के सामने ही भिड़े वरिष्ठ नेता*

समाजवादी पार्टी की लखनऊ में हुई बैठक में उस वक्त हंगामा हो गया, जब *एटा और कासगंज के दो वरिष्ठ नेता पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने ही आपस में भिड़ गए*
दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई और मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया।
बैठक का माहौल बिगड़ने से नाराज अखिलेश यादव बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए।
*इसके करीब एक घंटे बाद एटा और कासगंज की जिला कार्यकारिणी समेत दोनों जिलों के सभी फ्रंटल संगठनों को भंग करने का आदेश जारी कर दिया गया।*














