WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

श्रीमती भगवती देवी जैन कन्या महाविद्यालय, आगरा छावनी में पुस्तकालय कार्यशाला का आयोजन

रिपोर्ट: निशा कान्त शर्मा 

आगरा।‌ श्रीमती भगवती देवी जैन कन्या महाविद्यालय, आगरा छावनी, आगरा में पुस्तकालय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या प्रो० मीरा अग्रवाल एवं अन्य वरिष्ठ प्रवक्ताओं द्वारा माँ सरस्वती तथा पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ० एस०आर० रंगनाथन की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। पुस्तकालय की प्रभारी प्रो० अनीता रानी ने वरिष्ठ प्रवक्तओं प्रो० अनुराधा गुप्ता, प्रो० शिखा श्रीधर, प्रो० अनुपम शैरी का भी माला पहनाकर स्वागत किया। डॉ० नसीम अख्तर जो कि पुस्तकालय की कार्य प्रभारी है पुस्तकालय के बारे में विशेष बिन्दू पर प्रकाश डाला तथा पुस्तकालय में कार्यरत श्रीमती रेनू जैन ने पुस्तकालय कार्यशाला के उद्देश्य जैस ऑनलाइन archive.org वेबसाइट पुस्तकों की जानकारी, सन्दर्भ सेवा, पत्र पत्रिकाओं के बारे में बताया कार्यक्रम के अंत में पुस्तकालय प्रभारी प्रो० अनीता रानी पुस्तकालय का धन्यवाद् ज्ञापन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के पुस्तकालय समिति की डॉ० नीलम सिंह, डॉ० गरिमा सिंह, श्रीमती चंचल गुप्ता एवं अन्य शिक्षिकाएं डॉ० नेहा विश्वकर्मा, डॉ० अर्चना सिंह, डॉ० चंचल देवी, डॉ० नीलम, डॉ० अमृता श्रीवास्तवा, डॉ० अमिता वर्मा, डॉ० कुमारी अनुपमा, डॉ० आभा मिश्रा, डॉ० संगीता कुमार एवं अन्य प्रवक्ताएं उपस्थित रहीं।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment