WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

शीतला माता की भूमि पर एसडीएम पीयूष रावत का कड़ा रुखBMF News

*शीतला माता की भूमि पर एसडीएम पीयूष रावत का कड़ा रुख*

_गाटा 1215-1216 के संरक्षण को लेकर मौके पर पहुंचे एसडीएम, राजस्व अभिलेखों के मुताबिक बाउंड्री करने के निर्देश_

 

*तुर्रम सिंह राजपूत✍️*

जलेसर/एटा। शीतला माता मंदिर से जुड़ी भूमि के सीमांकन और अतिक्रमण को लेकर चल रहे विवाद पर शनिवार को *एसडीएम जलेसर पीयूष रावत ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों को राजस्व अभिलेखों के अनुरूप ही भूमि का उपयोग करने के स्पष्ट निर्देश दिए* । एसडीएम की सक्रियता से मामले में प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की उम्मीद जगी है।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने दोनों पक्षों की बात सुनी तथा क्षेत्रीय लेखपाल आशु ठाकुर से *गाटा संख्या 1215 एवं 1216* की भूमि के संबंध में राजस्व अभिलेखों और सीमांकन की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक महत्व वाली इन भूमियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभिलेखों के अनुसार भूमि का संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

मौके पर गाटा संख्या *1216 की भूमि को दूसरे पक्ष की बाउंड्री में शामिल किए जाने की शिकायत* भी सामने आई। इस पर एसडीएम ने संबंधित पक्ष को अपनी बाउंड्री राजस्व अभिलेखों के अनुरूप करने तथा निर्धारित सीमा से बाहर बनी बाउंड्री हटाने के निर्देश दिए। साथ ही प्लाटिंग का रास्ता गाटा संख्या *1217 के दक्षिण में स्थित चकरोड* की ओर खोलने को कहा।

ग्रामीणों ने मौके पर तोड़े गए होड़ तथा हरे पेड़ों की कथित अवैध कटाई का मामला भी एसडीएम के संज्ञान में लाया। इस पर *पीयूष रावत ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया* । उन्होंने ग्राम सभा और दूसरे पक्ष से अपने-अपने प्रतिनिधिमंडल गठित कर तहसील में वार्ता के लिए आने को कहा, ताकि राजस्व अभिलेखों, स्थल की वास्तविक स्थिति और सीमांकन के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जा सके।

ग्रामीणों ने मांग की कि शीतला माता मंदिर और संबंधित भूमि का स्पष्ट सीमांकन कराकर स्थायी बाउंड्री कराई जाए, जिससे भविष्य में अतिक्रमण की संभावना समाप्त हो और धार्मिक स्थल की भूमि सुरक्षित रह सके। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क किनारे स्थित इस महत्वपूर्ण भूमि का समय रहते संरक्षण होने से भविष्य में विवाद एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने से भी बचा जा सकेगा।

मौके पर जलेसर *विधायक* संजीव दिवाकर सहित क्षेत्रीय लेखपाल आशु ठाकुर, राजेश कुमार सरानी, अनिल कुमार सिंह ‘बना साहब’, लोकेंद्र सिंह, बिजेन्द्र सिंह, नाहर सिंह, शिवराम सिंह, भोला ठाकुर, नीटू ठाकुर, अखिल प्रताप सिंह, सौरभ पाठक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

@⁨all⁩

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment