*जनपद एटा से आज 4 सितंबर 2026 अपडेट*
*वर्दी का सपना लेकर दौड़ा था शिवम, रास्ते में थम गई जिंदगी*
पुलिस लाइन में दौड़ लगाते-लगाते 23 वर्षीय युवक अचानक जमीन पर गिरा, *इमरजेंसी पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया*
होमगार्ड भर्ती में नंबर आने के बाद फिजिकल की तैयारी कर रहा था।
न्यू रेवाड़ी निवासी शिवम सुबह करीब 6:30 बजे रोज की तरह दौड़ लगाने पहुंचा था
अचानक तबीयत बिगड़ी और देखते ही देखते दौड़ के मैदान में ही जिंदगी की रफ्तार थम गई
शिवम को गिरता देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दौड़े और आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया, लेकिन चिकित्सक उसे बचा नहीं सके
जिस भर्ती की तैयारी में पसीना बहा रहा था शिवम, उसी सपने के पूरा होने से पहले मौत ने छीन ली जिंदगी, परिवार में मचा कोहराम
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार, शव घर ले गए—अचानक मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी
*कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत रेवाड़ी मोहल्ला का है पूरा मामला*














