WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

लोक माता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ, एटा में सजीव प्रसारण के माध्यम से जुड़ी मातृशक्ति, रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी

*मातृशक्ति के सम्मान में प्रदेश सरकार की बड़ी सौगात, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा*

*रक्षाबंधन पर 27 से 29 अगस्त तक माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा*

*लोक माता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ, एटा में सजीव प्रसारण के माध्यम से जुड़ी मातृशक्ति*

*मातृशक्ति को मा0 मंत्री बेबी रानी मौर्य, जनप्रतिनिधि गणों एवं जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने वस्त्र एवं मिष्ठान प्रदान कर किया सम्मानित*

एटा, 26 अगस्त 2026 (सू0वि0)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मातृशक्ति के सम्मान, सुविधा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ से 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क आजीवन बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विशेष बसों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद एटा स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में देखा एवं सुना गया। यहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में माताओं, बहनों एवं बेटियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी के ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना।
इसके साथ ही रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश सरकार द्वारा सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को 27 अगस्त प्रातः 06 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। इस विशेष सुविधा से महिलाएं अपने भाइयों एवं परिजनों तक आसानी से पहुंच सकेंगी तथा रक्षाबंधन का पर्व उल्लास एवं सुरक्षित वातावरण में मना सकेंगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मंत्री महिला कल्याण,बल विकास एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश बेबी रानी मौर्य, जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में माननीय राज्य महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, विधायकगण विपिन वर्मा डेविड, वीरेंद्र सिंह लोधी एवं आशीष यादव, जिलाधिकारी अरविन्द सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगम लाल सहित संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
इस अवसर पर माननीय मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान किया जाना महिलाओं के प्रति सरकार की संवेदनशीलता एवं सम्मान का परिचायक है। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त से 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के अंतर्गत आजीवन निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्राप्त होगी। पात्र महिलाएं आधार कार्ड अथवा निर्वाचन पहचान पत्र प्रस्तुत कर निःशुल्क यात्रा का लाभ प्राप्त कर सकेंगी।
माननीय मंत्री जी ने कहा कि इस योजना से बुजुर्ग महिलाओं को प्रदेश में सुगम, सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी। वे अपने परिजनों से मिलने के साथ-साथ धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की यात्रा भी अधिक सहजता से कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान एवं सशक्तिकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और महिलाओं के हित में निरंतर प्रभावी एवं जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि माताएं और बहनें आगे बढ़ेंगी तो देश और प्रदेश भी आगे बढ़ेगा।
माननीय मंत्री जी ने इस महत्वपूर्ण योजना के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी श्री अरविन्द सिंह ने उपस्थित माताओं, बहनों एवं बेटियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मातृशक्ति के कल्याण एवं सुविधा के लिए महत्वपूर्ण सौगातें प्रदान की गई हैं, जिनका प्रदेश की महिलाओं को व्यापक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुरूप जनपद में संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाएगा, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से प्राप्त हो सके।
जनप्रतिनिधियों ने भी मातृशक्ति को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निःशुल्क बस यात्रा की यह सुविधा महिलाओं के जीवन को और अधिक सुगम बनाएगी। विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से उन्हें आर्थिक राहत के साथ सम्मानजनक आवागमन का अवसर प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित माताओं, बहनों एवं बेटियों को वस्त्र आदि भी वितरित किया गया उन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति विशेष आभार जताया। महिलाओं ने कहा कि निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा से उन्हें पारिवारिक, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में बड़ी।सुविधा होगी
कार्यक्रम में एआरएम रोडवेज नरेश चंद्र गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं बेटियां उपस्थित रहीं।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆
।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment