WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी, 9 अभियुक्तों की अभियोजन स्वीकृति, रिपोर्ट अंशुल शर्मा

*अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी, 9 अभियुक्तों की अभियोजन स्वीकृति*

 

*अपराधियों में कानून का भय,अभियोजन कार्यों में किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी अरविन्द सिंह*

 

*प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप अपराध एवं अपराधियों पर लगातार कसा जा रहा शिकंजा*

 

एटा, 26 अगस्त 2026 (सू0वि0)। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा निरंतर कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 01 अगस्त, 2026 से 22 अगस्त, 2026 तक शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 के अंतर्गत 9 अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति आदेश पारित किए गए हैं।

जिलाधिकारी द्वारा थाना कोतवाली देहात, बागवाला, जैथरा, मलावन, जसरथपुर, पिलुआ, अलीगंज एवं रिजोर सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों से संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध प्राप्त प्रकरणों का परीक्षण करते हुए समयबद्ध ढंग से अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई है। जिलाधिकारी की इस निरंतर कार्रवाई से अपराधियों में कानून का भय व्याप्त है तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि जनपद में अपराध करने वालों के विरुद्ध कानून के दायरे में कठोर वैधानिक कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी दशा में कोई अपराधी कानून की गिरफ्त से बचने न पाए और अपराधियों के विरुद्ध की जाने वाली कार्यवाही में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपराध से जुड़े प्रकरणों में तत्परता एवं गंभीरता के साथ कार्यवाही करते हुए दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई करते हुए उन्हें कानून के शिकंजे में लिया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर कठोरतम वैधानिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप जनपद एटा में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा समन्वय के साथ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई का क्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा और किसी भी अपराधी के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment