WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

लगातार बारिश ने गरीब परिवार का आशियाना छीना, मिट्टी का घर भरभराकर गिरा

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

घघरी ग्राम पंचायत के साहगोंडा में घर गिरने से अनाज समेत घरेलू सामान दबा, पीड़ित परिवार ने आर्थिक सहायता व आवास की लगाई गुहार

बभनी/सहगोड़ा सोनभद्र/
लगातार हो रही तेज बारिश के कारण बभनी ब्लॉक अंतर्गत घघरी ग्राम पंचायत के सहगोड़ा में एक गरीब परिवार का मिट्टी का मकान भरभराकर गिर गया। मंगलवार की रात हुई तेज बारिश के बाद देव बाबू पुत्र रामकिशन का कच्चा मकान अचानक ढह गया। घर गिरने से मकान में रखा अनाज सहित घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
घर के गिरने से पीड़ित परिवार के सामने अब रहने और खाने-पीने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। बारिश के बीच आशियाना उजड़ने से परिवार काफी परेशान है। स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार बारिश के कारण मिट्टी की दीवारें कमजोर होने से यह हादसा हुआ।

घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान कृष्णानन्द सोनी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद एवं सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान द्वारा लेखपाल से भी संपर्क कर क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा गया।

मौके पर ग्राम प्रधान कृष्णानन्द सोनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य शिव कुमार, स्थानीय ग्रामीण उमंग गुप्ता समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर क्षति का उचित आकलन कराया जाए तथा परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, मुआवजा, राशन और रहने के लिए आवास उपलब्ध कराया जाए, ताकि बारिश के इस संकट में परिवार को राहत मिल सके।

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से अपील की है कि बारिश से प्रभावित गरीब परिवारों की स्थिति को देखते हुए राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जा

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment