खड़गे जी के अपमान के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने की मांग
एटा। उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के अपमान के विरोध में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन एवं मार्च का आयोजन किया गया। इसी क्रम में एटा जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से डाकघर तिराया परशुराम चौक तक जोरदार विरोध मार्च निकाला गया।
विरोध मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में प्लेकार्ड लेकर “खड़गे जी का अपमान नहीं सहेंगे”, “राहुल गांधी जी के खिलाफ FIR वापस लो” सहित विभिन्न नारे लगाए और भाजपा सरकार की कथित दमनकारी नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष हाजी आशिक हुसैन भोले ने कहा कि श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी का अपमान कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। खड़गे जी देश के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ पूरे लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों का अपमान है।
एटा शहर अध्यक्ष एवं इस्पात मंत्रालय के पूर्व सदस्य विनीत पाराशर वाल्मीकि ने कहा कि एक ओर खड़गे जी के अपमान के मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई। यह कार्रवाई लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है। राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज FIR को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए और खड़गे जी के अपमान के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।
कांग्रेस के पूर्व जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी एवं मारहरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी चोब सिंह धनगर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है। संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और देश के प्रत्येक नागरिक के सम्मान की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष सड़क से सदन तक जारी रहेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुकदमों और दबाव के माध्यम से डराने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी।
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष गंगा साहय लोधी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष एकेश लोधी ने कहा कि खड़गे जी का सम्मान कांग्रेस के हर कार्यकर्ता का सम्मान है और राहुल गांधी जी के खिलाफ की गई अन्यायपूर्ण कार्रवाई के विरुद्ध कांग्रेस मजबूती से अपनी आवाज उठाती रहेगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
श्री अरुणेश गुप्ता ,नीलिमा राज पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जलेसर ,भगवान स्वरूप प्रजापति, सुरेंद्र सविता ,राकेश गुप्ता ,सुरेंद्र यादव ,नेम दिवाकर, फैजल हसन ,रियाज अब्बास,मोहम्मद तसब्बुर,अशोक पाल, मुकेश बघेल ,रामपाल वाल्मीकि, सुभाष सागर पूर्व सभासद, पंकज गौतम, अछान भाई राजपाल वर्मा ,सोहन लाल वर्मा,अरविंद कश्यप, राम रतन वाल्मीकि, जितेंद्र राजपूत, सोनवीर दिवाकर,मोहम्मद हनीफ,छोटे मोहम्मद, ओमकार सिंह कुशवाह,ओमबीर राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एटा जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के सम्मान तथा श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस का संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा।













