WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

रिश्वत लेने के आरोप में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित, दिये कड़े निर्देश

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

  • (जिलाधिकारी/अभिलेख अधिकारी ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर की कार्रवाई, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को सौंपी जांच).

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश। जिलाधिकारी/अभिलेख अधिकारी चर्चित गौड़ ने शासकीय कार्यों में अनियमितता के मामले को गंभीरता से लेते हुए सूबेदार सिंह, सर्वे कानूनगो (प्रभारी पेशकार), कार्यालय सहायक अभिलेख अधिकारी, तहसील ओबरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्रकरण में सूबेदार सिंह द्वारा एक व्यक्ति से पैसा लिए जाने का वीडियो सामने आया था। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी/अभिलेख अधिकारी ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की।निलंबन अवधि में संबंधित कर्मचारी को तहसील घोरावल से संबद्ध किया गया है। उन्हें संबद्ध कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना अनुपस्थित न रहने के निर्देश दिए गए हैं।प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच अधिकारी द्वारा नियमानुसार प्रकरण की जांच कर अपनी आख्या प्रस्तुत की जाएगी।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment