WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा में निकाली गयी सेवा संकल्प यात्रा एवं आयोजित की गयी विकसित भारत संकल्प सभा , रिपोर्ट इस्लाम खान

*एटा ब्रेकिंग…*

 

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके जन्मदिन के अवसर पर एटा में निकाली गयी सेवा संकल्प यात्रा एवं आयोजित की गयी विकसित भारत संकल्प सभा …

 

इस अवसर पर एटा जिला मुख्यालय पर एटा क्लब में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव उद्बोधन हुआ…

 

इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओ द्वारा सेवा संकल्प यात्रा निकाली गयी जिसमे बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया…

इस अवसर पर एटा जिला के बीजेपी प्रभारी व किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी नागेंद्र सिकरवार ने कहा प्रधानमंत्री ने 25 साल के अपने सार्वजनिक जीवन में अंत्योदय के लक्ष्य पर काम किया…

उन्होंने कहा कि इस दौरान आर्थिक दृष्टि से विश्व में 12 वे नंबर से हम चौथे नंबर पर आ गए…

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन हमने सेवा संकल्प के साथ पूरे एक माह मनाया है और सरकार के जन्मदिन उपयोगी कार्यों को जन जन तक पहुंचाया है…

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का चुनाव से कोई सम्बन्ध नहीं हैं, वैसे हम 12 महीने चुनाव के लिये तैयार रहते हैं।

उन्होंने कहा कि देश की जनता जनसेवक के कार्यों के साथ हैं… हमने इस दौरान विकसित भारत 2027 का रोडमैप तैयार किया है…

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एटा के जिला अध्यक्ष डॉ0 राहुल गुप्ता ने बताया कि ये जन जागरण का कार्य है, ये बताता है कि शाशन जनता की सेवा के लिये हों, उन्होंने कहा कि इसका चुनाव से कोई सीधा संबंध नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि महीने भर चले इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा किये गए सेवा के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का लक्ष्य है…

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा प्रमोद गुप्ता,एटा सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, मारहरा विधायक बीरेंद्र लोधी व जलेसर विधायक संजीव दिवाकर,पंकज गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष, संदीप जैन सदस्य अल्पसंख्यक आयोग, सुशील गुप्ता,पुष्पेंद्र लोधी ब्लॉक प्रमुख शीतल पुर,कुशल खितौलिया, युवराज सिंह, देवेंन्द्र भदौरिया, जितेंद्र दिवाकर, राहुल चौहान धीरेन्द्र चौहान के अतिरिक्त सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे…

Leave a Comment