WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

राबिया रोशन प्राइवेट आईटीआई में अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेले में 18 छात्रों का चयन।

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे  (ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

  • सलखन में आयोजित अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर।

चोपन/सोनभद्र- राबिया रोशन प्राइवेट आईटीआई, सलखन में मंगलवार को आयोजित अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार मेले में 18 छात्रों का चयन किया गया। मेले में चयन होने से अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल रहा।
रोजगार मेले का उद्देश्य आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराना है। इस पहल से युवाओं को अपने कौशल के अनुरूप कार्य करने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला।

संस्थान के प्रबंधक रिजवान अहमद ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही युवाओं से तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर प्रधानाचार्य सद् दाम कुरैशी सहित कालेज स्टाफ उत्तम सिंह,शिवम सेठ, शाहिल, सुनील कुमार,विमलेश देवी, आफरीन शबा आदि मौजूद रहे।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment