WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

योगी सरकार की इको-फ्रेंडली मुहिम, आगरा में शुरू हुई गाय के गोबर से बनीं गणेश प्रतिमाओं की बिक्री, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*योगी सरकार की इको-फ्रेंडली मुहिम, आगरा में शुरू हुई गाय के गोबर से बनीं गणेश प्रतिमाओं की बिक्री*

 

*- जल प्रदूषण रोकने के लिए नगर निगम ने शुरू की गौमय प्रतिमाओं की बिक्री*

 

*- घर के गमले में विसर्जन कर पौधों के लिए आसानी से बनेगी जैविक खाद*

 

*- 300 से 1800 रुपये तक की किफायती दरों में मिल रही हैं आकर्षक प्रतिमाएं*

 

*आगरा, 11 सितंबर।* योगी सरकार गोवंश के संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी विजन को आगे बढ़ाते हुए आगरा में इस बार गणेश चतुर्थी के पर्व पर श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण का सीधा संदेश देने वाली ‘गौमय गणेश प्रतिमाएं’ (गाय के गोबर से बनी मूर्तियां) उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन आकर्षक और ईको- फ्रेंडली प्रतिमाओं की बिक्री के लिए नगर निगम कार्यालय में विशेष स्टॉल लगाया गया है, जहां 9 से लेकर 18 इंच तक की मूर्तियां किफायती दरों पर मिल रही हैं।

 

*स्थायी गौमय उत्पाद केंद्र की हुई स्थापना*

गौमय उत्पादों को बढ़ावा देने और लोगों को पर्यावरण अनुकूल विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम कार्यालय में एक स्थायी गौमय उत्पाद केंद्र स्थापित किया गया है। अक्सर देखा जाता है कि गणेश चतुर्थी के बाद प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से बनी प्रतिमाओं का विसर्जन नदियों में किया जाता है, जो पानी में घुलती नहीं हैं और भारी जल प्रदूषण का कारण बनती हैं। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए निगम ने एनजीओ लव यू जिंदगी फाउंडेशन की ओर से गाय के गोबर से ये खास प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। यह कदम धार्मिक आस्था के साथ गोवंश आधारित उत्पादों को प्रोत्साहन देने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण है।

 

*घर के गमले में ही हो सकेगा विसर्जन*

पशु कल्याण/ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि गौमय गणेश प्रतिमाओं की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इनके विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं को नदी या अन्य जल स्रोतों तक जाने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं होगी। इनका विसर्जन घर में ही गमले, बाल्टी अथवा किसी पात्र में पानी डालकर किया जा सकता है। प्रतिमा के घुलने के बाद प्राप्त सामग्री को पेड़- पौधों के लिए खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे जल स्रोतों में प्रदूषण नहीं फैलेगा।

 

*किफायती दरों पर उपलब्ध हैं आकर्षक प्रतिमाएं*

एनजीओ के संचालक प्रांकुर जैन ने बताया कि नगर निगम कार्यालय में लगाए गए स्टॉल पर शनिवार को दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक और रविवार को 12 बजे से शाम 6 बजे तक गौमय गणेश प्रतिमाओं की बिक्री की जाएगी। नौ इंच की प्रतिमा की कीमत 300 से 400 रुपये, 12 इंच की प्रतिमा 600 से 800 रुपये और 18 इंच की भव्य प्रतिमा 1800 रुपये रखी गई है।

 

*पर्यावरण हितैषी गणेश उत्सव मनाने की अपील*

इस ईको-फ्रेंडली अभियान को जन- जन तक पहुंचाने के लिए नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि गणेश उत्सव को पर्यावरण हितैषी बनाने के लिए शहरवासी पीओपी की प्रतिमाओं के स्थान पर गौमय प्रतिमाओं को प्राथमिकता दें। इससे हमारी धार्मिक परंपरा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी मजबूत होगा। साथ ही, गोवंश आधारित उत्पादों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment