लखनऊ ब्रेकिंग….
*यूपी में भाजपा की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी! 100 से ज्यादा विधायकों के कट सकते हैं टिकट, गुजरात फॉर्मूले से मचेगी खलबली*
यूपी में जीत की हैट्रिक के लिए भाजपा का बड़ा दांव, एंटी इनकंबेंसी से निपटने के लिए गुजरात की तर्ज पर बड़े पैमाने पर टिकट काटने की तैयारी
*आंतरिक सर्वे में 124 विधायकों की रिपोर्ट ठीक नहीं, इनमें करीब 40 प्रतिशत विधायक ऐसे हैं जो कम से कम दो बार चुनाव जीत चुके हैं, खराब रिपोर्ट वाले विधायकों की उम्मीदवारी पर संकट*
भाजपा के लिए पुराने चेहरों को दोहराना आसान नहीं, लोकसभा चुनाव में 49 मौजूदा सांसदों पर भरोसा पड़ा था भारी, पार्टी इनमें से केवल 17 सीटें ही जीत सकी थी
*विधानसभा चुनाव में भी उम्मीदवार बदलने का दांव रहा था असरदार, गठबंधन ने 104 मौजूदा सीटों पर प्रत्याशी बदले थे और 80 प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल की थी*
हालांकि सभी विधायकों पर गाज गिरना तय नहीं, आंतरिक सर्वे में सौ से अधिक विधायकों की रिपोर्ट संतोषजनक, पार्टी सूत्रों के मुताबिक केवल सख्ती का संदेश देने के लिए नहीं काटे जाएंगे टिकट, मजबूत आधार होने पर ही होगा फैसला














