WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ए डी जी ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा, रिपोर्ट डॉ विनय शौनिक

ए डी जी ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा।

जनपद कासगंज के धार्मिक , व्यापारिक महत्व को देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन , आगरा ,एस . के. भगत आज नवरात्र के प्रथम दिन कासगंज पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक ओ .पी .सिंह के साथ महत्वपूर्ण शक्ति पीठ चामुंडा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शहर के मुख्य बाजार ,देवी मंदिरों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों की पैदल गश्त की। यद्यपि ए डी जी , समीक्षा बैठक के दौरान , जनपद में की जा रही सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट दिखे तथापि उन्होंने संबंधितों को निर्देशित किया कि शारदीय नवरात्र पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ख्याल रखा जाए , महिलाओं और बालिकाओं के साथ छेड़ खानी ,चैन स्नैचिंग जैसी घटनाओं को रोकने हेतु मुख्य मंदिरों व भीड़ भाड़ वाले स्थलों पर महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाय और सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर सादे वस्त्रों में पुलिस बल ,एन्टी रोमियो टीम सक्रिय रहे।इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें बताया गया कि सभी प्रमुख मंदिरों पर पर्याप्त पुलिस बल महिला बीट , पी आर वी, यातायात पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है तथा पुलिस टीमों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सतत नज़र रखी जा रही है।

Leave a Comment