*मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: सपा प्रदेश सचिव ममता टपलू के नेतृत्व में सपाइयों का पैदल मार्च*
*पुलिस से तीखी नोकझोंक के बाद राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन*
आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी ममता टपलू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट तक जोरदार पैदल मार्च निकाला और महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान फतेहाबाद रोड स्थित कैंप कार्यालय को पुलिस प्रशासन ने भारी बल तैनात कर छावनी में तब्दील कर दिया और कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। भारी विरोध और कार्यकर्ताओं के अडिग रुख के बाद पुलिस ने उन्हें जिला मुख्यालय जाने की अनुमति दी। इसके बाद सभी कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट को अपना ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने मांग की कि स्वतंत्र और निष्पक्ष लोकतांत्रिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें। इस अवसर पर मुख्य रूप से ममता टपलू, श्याम भोजवानी, राजपाल यादव, अमीर सिंह फौजदार, पप्पू यादव, देवेन्द्र यादव, कादिर कुरैशी, रामनरेश यादव, वेद प्रकाश चौधरी, रिंकू दीक्षित, मनोज माहौर, अमित गुप्ता, दीपक शर्मा, सुभाष कुशवाह सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।














