*मा0 उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं जनपद एटा के एडमिनिस्ट्रेटिव जज विक्रम डी. चौहान का जनपद एटा भ्रमण*
*जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही से कराया अवगत,क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रशासनिक एवं न्यायिक विषयों पर हुआ महत्वपूर्ण विचार-विमर्श*
एटा, 30 अगस्त 2026 (सू0वि0)। माननीय उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं जनपद एटा के प्रशासनिक जज श्री विक्रम डी. चौहान आज एक दिवसीय प्रवास पर जनपद एटा पहुंचे। सर्किट हाउस पहुंचने पर जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने गार्ड ऑफ ऑनर के उपरांत पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा शिष्टाचार भेंट की,इस दौरान वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति को जनपद में अपराधियों के विरुद्ध की जा रही वैधानिक कार्रवाई के संबंध में विचार विमर्श किया,न्यायिक प्रक्रिया एवं प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। जनपद में अराजक एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की जा रही प्रभावी वैधानिक कार्यवाही के संबंध में भी आवश्यक चर्चा हुई।
इसके उपरांत माननीय प्रशासनिक न्यायाधीश ने जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के साथ क्षेत्र भ्रमण किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति द्वारा दिए गए निर्देशों, कानून व्यवस्था के प्रभावी अनुपालन एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही से संबंधित विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति एटा विक्रम डी. चौहान को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया,इस दौरान मुख्य न्यायिक अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆













