WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एमएलसी मुकुल यादव बने विधान परिषद की विधायी समाधिकार समिति के सभापति, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

एमएलसी मुकुल यादव बने विधान परिषद की विधायी समाधिकार समिति के सभापति

 

करहल-मैनपुरी में समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर, बधाइयों का लगा तांता

 

करहल, मैनपुरी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाने वाले एमएलसी मुकुल यादव को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विधायी समाधिकार समिति का सभापति बनाए जाने पर करहल क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके मनोनयन को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए शुभचिंतकों, इष्टमित्रों और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

एमएलसी मुकुल यादव लगातार क्षेत्र की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को विधान परिषद के पटल पर प्रभावी ढंग से उठाते रहे हैं। समिति का सभापति बनाए जाने के बाद समर्थकों का कहना है कि इससे क्षेत्र की समस्याओं को शासन और सदन तक और अधिक मजबूती से पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

मुकुल यादव को नई जिम्मेदारी मिलने की जानकारी मिलते ही करहल क्षेत्र में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने खुशी जताई। लोगों ने इसे उनके राजनीतिक जीवन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष चंद्र यादव, पूर्व प्रधानाचार्य नरेश चंद्र भटेले, नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल नईम, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, ब्लॉक प्रभारी ब्रज कुमार यादव, सत्य प्रकाश यादव एडवोकेट, जितेंद्र यादव, डिंपल, इंद्रपाल सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार रामपाल यादव, जिला पंचायत सदस्य अवनीश यादव, पूर्व सभासद आजम खान, सभासद मोहम्मद अकरम उर्फ बबलू भाई, सपा नेता महेश बाबू, एड जुबैर अहमद, राजीव यादव, सुमेरु जैन, जितेंद्र यादव अहलादपुर, प्रधान संजीव यादव विरसिंहपुर सहित तमाम लोगों ने एमएलसी मुकुल यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समर्थकों ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद एमएलसी मुकुल यादव क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए और प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

Leave a Comment