WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 04 मनचलों के विरुद्ध की गई निरोधात्मक कार्रवाई, रिपोर्ट जगदीश कुमार

 

 

*एटा – जनपद में चलाए जा रहे एंटी रोमियो अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 04 मनचलों के विरुद्ध की गई निरोधात्मक कार्रवाई।*

 

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर उनके साथ होने वाली छेड़छाड़ एवं अभद्र व्यवहार की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ० इलामारन जि. के निर्देशन में जनपद में एंटी रोमियो अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाहा के कुशल नेतृत्व में थाना मारहरा क्षेत्रांतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा आज सार्वजनिक स्थानों, बाजार, चौराहों, स्कूल/कॉलेज, बस स्टैंड एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए 04 आरोपियों को पकड़ा गया‌ तथा उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई। साथ ही अभियुक्तगण को कड़ी हिदायत दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। तथा मौके पर मौजूद छात्राओं/महिलाओं को वूमेन पावर लाइन *1090*, महिला हेल्पलाइन *112*, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन *1076* सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

 

👉🏻*जनपद में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।*

 

*नाम पता अभि0गण-*

1. दुष्यंत कुमार पुत्र पप्पू निवासी ग्राम रामनगर थाना कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज

2. नितिन कुमार पुत्र ज्योतिप्रसाद

3. अरूण पुत्र नरेश कुमार

4. कृष्णा पुत्र अनूप निवासीगण मौ० कायस्थान कस्बा व थाना मारहरा एटा।

 

*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-*

1. थानाध्यक्ष श्री योगेन्द्र सिंह मय एंटी रोमियो टीम

Leave a Comment