*#एटा…*
*अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल सहित थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत की गई पैदल गस्त तथा चलाया चैकिंग अभियान।*
अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय द्वारा अधीनस्थों सहित आगामी त्यौहरों के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुए पैदल गश्त की गयी।
साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई व सुरक्षा के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह/भ्रामक सूचना या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु शख्त हिदायत दी गयी तथा सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी कीर्तिका सिंह व अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।













